
VPL ऑक्शन 2026 अपडेट – नागपुर: विदर्भ प्रीमियर लीग (VPL) सीजन 2 का प्लेयर्स ऑक्शन रोमांच और चौंकाने वाले फैसलों से भरपूर रहा। मशहूर स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर चारू शर्मा के संचालन में हुए इस ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट सोनी टेन 5 और यूट्यूब पर किया गया।
वानखेड़े पर बरसा पैसा, बिडिंग वॉर में बाजी मार ले गई नागपुर हीरोज़
इस नीलामी के सबसे बड़े सितारे अपूर्व वानखेड़े रहे। 2.5 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले वानखेड़े को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त होड़ दिखी, लेकिन अंत में नागपुर हीरोज़ ने 8.2 लाख रुपये की भारी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
VPL ऑक्शन 2026 अपडेट में महंगे खिलाड़ियों की फेहरिस्त
- ऑरेंज टाइगर्स: विशेष राम तिवारी को 7 लाख रुपये (बेस प्राइस 1.5 लाख) और ध्रुव शौरी को 5 लाख रुपये में खरीदा।
- भारत रेंजर्स: ऑलराउंडर नचिकेत भूटे को 6.6 लाख रुपये में अपने नाम किया।
- पगारिया स्ट्राइकर्स: अनुभवी आर संजय को 6.2 लाख रुपये में टीम में जोड़ा।
- इंडिया वॉरियर्स: दर्शन नलकांडे (6.2 लाख रुपये) और कुणाल नागर (6 लाख रुपये) पर बड़ा दांव खेला।
हैरानी भरे फैसले: उमेश यादव और प्रफुल हिंगे
नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा विदर्भ के दो बड़े नामों की रही। आईपीएल में डेब्यू ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रचने वाले प्रफुल हिंगे और अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उमेष यादव को कोई अतिरिक्त बोली नहीं मिली। दोनों को उनके बेस प्राइस 2.5 लाख रुपये में ही खरीदा गया। उमेश यादव नागपुर हीरोज़ के लिए खेलेंगे। वहीं विदर्भ के व्हाइट-बॉल कप्तान हर्ष दुबे को 3.2 लाख रुपये में डिफेंडिंग चैंपियन NECO मास्टर ब्लास्टर ने खरीदा।
VPL सीजन 2 का शेड्यूल और महिला टीमें
VPL का दूसरा सीजन 1 से 14 जून, 2026 तक खेला जाएगा। हर टीम ने लगभग 42 लाख रुपये खर्च कर 16 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार किया है।
साथ ही, महिला प्रतियोगिता के लिए चार टीमों की घोषणा की गई। भारती फुलमाली के इंग्लैंड में होने वाले ICC महिला वर्ल्ड कप T20 के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के कारण, उनकी जगह श्रद्धा नबीरा को NECO मास्टर ब्लास्टर का कप्तान बनाया गया है।
DoFollow: https://www.facebook.com/SeventhBall/
Achuara vs Barauni Cricket Match Report: Khel Gaon ने जीता रोमांचक मुकाबला
