🏏 पवनसुत स्पोर्टिंग क्लब, अचुआरा – सीजन 3 टूर्नामेंट का शानदार आगाज़

पवनसुत स्पोर्टिंग क्लब अचुआरा टूर्नामेंट
मैच का उद्घाटन करते हुए माननीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह।

पवनसुत स्पोर्टिंग क्लब, अचुआरा के तत्वावधान में आयोजित पवनसुत स्पोर्टिंग क्लब अचुआरा टूर्नामेंट – सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। यह मैच न्यू स्टार XI, बाढ़ और जय परशुराम स्पोर्टिंग क्लब, अचुआरा के बीच खेला गया।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बाढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सियाराम सिंह ने किया। उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया, सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उनका उत्साह बढ़ाया। खास बात यह रही कि उन्होंने खुद मैदान में उतरकर 2 गेंद खेली और अपनी इच्छा से गेंदबाजी भी की। विधायक जी के इस सादगी भरे अंदाज से खिलाड़ी और दर्शक बेहद खुश नजर आए।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा:
“मैं हमेशा से खेल और खिलाड़ियों का समर्थन करता रहा हूं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि कुश्ती, खो-खो और रग्बी जैसे खेलों को भी बढ़ावा देता हूं। सरकार की ओर से हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना चल रही है।”

इसके साथ ही उन्होंने आयोजन समिति के सदस्य सुमित की सराहना करते हुए कहा:
“यहां आकर लगा कि हमारे आयोजक बाल गोपाल हैं और भविष्य के ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी यहीं से निकलेंगे। खेल के क्षेत्र में बिहार सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 मेडल लाओ और नौकरी पाओ। बाढ़ के बच्चे जैसे गौरव और स्वीटी कुमारी बहुत अच्छा कर रहे हैं।”

कुछ देर मैच का आनंद लेने के बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

मीडिया से रूबरू होते हुए माननीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह

🔹 मैच का हाल

टॉस न्यू स्टार XI, बाढ़ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। समय की कमी के कारण मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया।

न्यू स्टार XI, बाढ़ ने निर्धारित 10 ओवर में 73 रन बनाए।

🔵 न्यू स्टार XI, बाढ़ – स्कोरकार्ड

बल्लेबाज़रनआउट होने का तरीका
राकेश35कैच आउट
विशाल2LBW
विवेक3कैच आउट
बिट्टू (कप्तान)12कैच आउट
विनय1रन आउट
प्रिंस1रन आउट
राजेश0कैच आउट
गौरव0कैच आउट
साहिल11स्टम्प आउट
जॉनसन2कैच आउट
जैकी0*नॉट आउट
एक्स्ट्रा6
कुल स्कोर73

🔵 गेंदबाजी (जय परशुराम)

  • सुजीत – 3 विकेट
  • शेष – 2 विकेट
  • पुतुस – 2 विकेट
  • मोनू – 1 विकेट

🔹 लक्ष्य का पीछा

जय परशुराम स्पोर्टिंग क्लब, अचुआरा ने 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.4 ओवर में 77 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया

🟢 जय परशुराम स्पोर्टिंग क्लब – स्कोरकार्ड

बल्लेबाज़रनआउट होने का तरीका
सुजीत कुमार9कैच आउट
राजाजी17कैच आउट
मोनू स्टार17कैच आउट
शेष16कैच आउट
सोनू3बोल्ड
वाशो2*नॉट आउट
अमन10*नॉट आउट
एक्स्ट्रा3
कुल स्कोर77

🟢 गेंदबाजी (न्यू स्टार XI)

  • बिट्टू – 2 विकेट
  • विनय – 1 विकेट
  • विवेक – 1 विकेट
  • जॉनसन – 1 विकेट

🏆 मैन ऑफ द मैच

शानदार प्रदर्शन के लिए शेष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्रहण करते हुए जय परशुराम स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी शेष

🎙️ मैच का माहौल

मैच के दौरान रूपेश जी की शानदार कमेंट्री ने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा और भरपूर मनोरंजन किया।
आज मौसम भी बेहद सुहावना था, गर्मी कम होने के कारण खिलाड़ियों और दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया।


🔥 इस तरह टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आगे के मैचों के लिए शानदार माहौल तैयार कर गया।

Do Follow facebook page: https://www.facebook.com/SeventhBall

2 thoughts on “🏏 पवनसुत स्पोर्टिंग क्लब, अचुआरा – सीजन 3 टूर्नामेंट का शानदार आगाज़”

  1. बहुत ही शानदार, विस्तृत जानकारी के साथ आपने अपना अनुभव भी शेयर किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top